सोने में आज फिर आएगी गिरावट जाने 5 सितंबर को कितना सस्ता हुआ गोल्ड Gold Price Today

gold rate

Gold Price Today : 5 सितंबर गुरुवार को सोने के भाव में गिरावट देखी गई पिछले कुछ दिनों से सोना लगातार नीचे जा रहा है यह गिरावट व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहा है |

प्रमुख शहरों में सोने के दाम 

दिल्ली, मुंबई , राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 72700 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है वही 22 कैरेट सोने का दाम करीब 66700 रूपयें प्रति 10 ग्राम चल रहा है

सोने के दाम में गिरावट के कारण 

सोने की कीमत में इस गिरावट के पीछे कई कारण हो सकते हैं :

अंतरराष्ट्रीय बाजार का प्रभाव : ग्लोबल स्तर पर सोने के दाम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है | इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत में गिरावट का सीधा सीधा प्रभाव भारतीय बाजार पर पड़ता है |

डॉलर की मजबूती : अमेरिकन डॉलर की मजबूती के वजह से भी सोने के दाम प्रभावित होते हैं जब डॉलर मजबूत या कमजोर होता है तो सोने की कीमत में परिवर्तन होता है |

निवेश को और खरीदारों के लिए सुझाव 

लंबी अवधि के लिए निवेश करें : सोना महंगाई से लड़ने में मदद करता और सुरक्षित निवेश माना जाता है लेकिन एक निवेश के तौर पर शॉर्ट टर्म में होने वाले उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं, धैर्य रखें और लंबी अवधि के लक्ष्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करें |

खरीदारी के लिए सही समय चुने : यदि आप शादी विवाह जैसे चीजों के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो वर्तमान में कम दाम से आपका फायदा हो सकता है, जब जब गिरावट हो तो थोड़ा-थोड़ा खरीदारी करते रहे

विविधता या डाइवर्सिफाई करें : अपने निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाये | सोने में इन्वेस्ट करने के साथ-साथ अन्य इन्वेस्टमेंट जैसे म्युचुअल फंड, शेयर मार्केट की जानकारी लें और उनमें भी इन्वेस्ट करें

Leave a Comment