हर महीने 1000 रु का SIP से कितना पैसा बनेगा

आज हर कोई म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करना चाह रहा है और इसका निवेश काफी तेजी के साथ बढ़ भी रहा है लोग अपना पैसा FD, RD जैसे ट्रेडिशनल इन्वेस्टमेंट को छोड़कर SIP में इन्वेस्ट कर रहे हैं और इसका मुनाफा भी देखने को अच्छा खासा मिलता है |

SIP में निवेश करके रिटर्न काफी शानदार कमाया जा सकता है अगर औसत की बात करें तो सालाना यह 12 से 15% तक औसतन ब्याज दे देता है लेकिन मार्केट के उतार चढ़ाव के हिसाब से इसमें बदलाव होते रहते है | इसमें थोड़ा सा फिक्स्ड डिपोजिट की तुलना में रिस्क भी होता है |

बहुत से लोग SIP लंबे समय के लिए इन्वेस्ट करते हैं जिसमें जोखिम की संभावना बहुत ही कम हो जाती है लेकिन यह मार्केट है और मार्केट में तो उतार-चढ़ाव का डर लग ही रहता है लेकिन लॉन्ग टर्म में इससे काफी फायदा भी मिलता है क्योंकि इसमें पावर आफ कंपाउंडिंग (चक्रवृधि व्याज ) की वजह से आपका पैसा कई गुना तक बढ़ सकता है 

हर महीने 1000 रु का SIP से कितना पैसा बनाएगा

वैसे तो SIP आप जितना ज्यादा अमाउंट का करें उतना ही आपको ज्यादा फायदा होने वाला है, आप थोड़ी-थोड़ी बचत करके अपना SIP शुरू कर सकते हैं और अच्छा खासा रिटर्न कमा सकते हैं | यदि आप हर महीने ₹1000 की एसआईपी महीने की करते हैं तो साल भर में आपका कुल निवेश 12000 रूपये होता है और अगर आप इसको 10 वर्ष की अवधि तक रखते हैं तो आपका कुल निवेश एक लाख 20 हजार हो जाता है और अगर इसमें 15% का रिटर्न मिलता है तो आपका अमाउंट 2.79 लाख हो सकता है और अगर इसी SIP इन्वेस्टमेंट को आप 20 साल तक पूरा कंटिन्यू करते हैं तो यह पैसा आपका लगभग 2.40 लाख जमा होगा जो लगभग 15.16 लाख रुपए के आसपास बन सकता है |

नोट म्युचुअल फंड इन्वेस्टमेंट करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें |

Leave a Comment